हमारे लिए ऊर्जा के परम-स्रोत...

Sunday 11 August 2013

जय जवान


आज प्रस्तुत हाइकु हमारे देश की आज़ादी को स्थापित करने और उसे सतत बनाए रखने के लिए हमारी सीमाओं पर दिन-रात ड्यूटी में लगे तमाम वीर सैनिकों/शहीदों  को सादर नमन करते हुए समर्पित हैं:

ऐ मेरे देश
तुझको समर्पित
मेरा सर्वस्व
    ***
लड़ा मौत से
अंतिम साँसों तक
देश के लिए
       ***
देश के लिए
हँसकर दे जान
वो ही महान
       ***
धन्य वो वीर
माँ की रक्षा के लिए
प्राण गँवाए
       ***
देश के लिए
हँसकर दी जान
जय जवान
       ***
गिद्ध के जैसे
सीमा पर प्रहरी
आँख गड़ाए
       ***
जय जवान
करते हिफ़ाज़त
तुम देश की

       ***

3 comments:

  1. बहुत ही प्रभावशाली हाइकू.

    रामराम.

    ReplyDelete
  2. देश प्रेम से बंधे सभी हाइकू लाजवाब ... उम्दा, प्रभावशाली ...

    ReplyDelete


  3. ♥ वंदे मातरम् ! ♥
    !!==–..__..-=-._.
    !!==–..__..-=-._;
    !!==–..@..-=-._;
    !!==–..__..-=-._;
    !!
    !!
    !!
    !!
    ऐ मेरे देश
    तुझको समर्पित
    मेरा सर्वस्व


    प्रणाम आपकी लेखनी को !
    आदरणीया डॉ.सारिका मुकेश जी
    सारे हाइकु राष्ट्रभक्ति-भावना से ओत-प्रोत हैं...
    सुंदर सृजन हेतु साधुवाद ! हार्दिक बधाई !

    ...शुभकामनाओं सहित
    -राजेन्द्र स्वर्णकार

    ReplyDelete

आपकी प्रतिक्रिया हमारा उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन करेगी...